तालिबान के विदेश मंत्री के भारत दौरे के बीच पाकिस्तान एयरफोर्स ने काबुल पर किया हमला

तालिबानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के भारत दौरे के बीच पाकिस्तानी एयरफोर्स ने गुरुवार रात तालिबान शासित अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर हमला किया। अफगान-तालिबान प्रशासन ने काबुल में विस्फोट की आवाज़ की पुष्टि की है। हमले से कुछ घंटों पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने धमकी देते हुए कहा था, "बस...बहुत हो गया...हमारा सब्र खत्म हो गया।"