inshorts

तिहाड़ जेल में मिला 11 किलो तंबाकू, जेल नंबर-1 में मचा हड़कंप, जांच के घेरे में स्टाफ

दिल्ली की तिहाड़ जेल नंबर-1 में एकसाथ 11 किलोग्राम तंबाकू बरामद हुआ है। प्रशासन ने गहन जांच शुरू की है और कुछ स्टाफ कर्मियों की भूमिका भी संदेह के दायरे में है।सीसीटीवी फुटेज, ड्यूटी रोस्टर और आवाजाही से जुड़े रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। प्रशासन यह भी खंगाल रहा है कि तंबाकू को जेल के भीतर किन माध्यमों से पहुंचाया गया।