'ट्रंप की हत्या कर देंगे', जेल में दिखे डोनाल्ड ट्रंप; ईरान में लगा बिलबोर्ड
अमेरिका के केशम द्वीप पर हमले के बाद तेहरान में डॉनल्ड ट्रंप के खिलाफ बिलबोर्ड लगाए गए हैं। होर्डिंग पर ट्रंप को जेल में दिखाया गया है और लिखा है 'हम ट्रंप की हत्या कर देंगे।' ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने तीन अमेरिकी ड्रोन मार गिराए।