तनावपूर्ण था, रणबीर की महंगी वोडका पी थी: फिल्मफेयर अवार्ड्स की मेज़बानी पर इमरान खान
ऐक्टर इमरान खान ने रणबीर कपूर के साथ फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की सह-मेज़बानी को याद करते हुए बताया है कि वह बहुत तनावपूर्ण था। इमरान ने बताया, "रणबीर महंगी वोडका लेकर आए थे और हर बार स्टेज पर जाने से पहले हम...कुछ घूंट (वोडका) पी लेते थे जिससे हमें अपनी घबराहट को काबू में रखने में मदद मिली।"