तनीषा मुखर्जी का 'बिग बॉस' पर खुलासा- अरमान कोहली संग रिश्ते के लिए ब्रेनवाॅश किया गया
तनीषा मुखर्जी ने एक पॉडकास्ट में कहा कि 'बिग बॉस 7' के निर्माताओं ने उन्हें अरमान कोहली के साथ रिश्ते के लिए ब्रेनवॉश किया था। उन्होंने कहा कि शो में जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जाती हैं जो नकली भावनाएं पैदा करती हैं। शो के बाद उन्हें 6 महीने तक मनोचिकित्सक की सहायता लेनी पड़ी।