‘बाबा के भरोसे हमने भी सागर में नैया डाल दी’, कैंची धाम पहुंची काजोल की बहन तनीषा
अभिनेत्री काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने उत्तराखंड के कैंची धाम में नीम करौली बाबा के दर्शन किए हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने अनुभव को 'मैजिकल' बताया है। उन्होंने लिखा, "हमने 3 अक्टूबर के रील्स देखे थे। थोड़ा चिंतित थे कि कितनी भीड़ होगी। लेकिन बाबा के भरोसे हमने भी सागर में नैया डाल दी।"