inshorts

तब पैसे नहीं थे, नेहा धूपिया को इम्प्रेस करने के लिए लोन लेकर गाड़ी खरीदी थी: अंगद बेदी

अभिनेता अंगद बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने शादी से पहले पत्नी व ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया को इम्प्रेस करने के लिए लोन लेकर अपनी पहली गाड़ी खरीदी थी। बकौल अंगद, "उनसे मिलने पर (खुद से) कहा...इनसे शादी करनी है, पैसे तो हैं नहीं। सोचा, ये बीएमडब्ल्यू में घूमती हैं...कम-से-कम एक गाड़ी तो थोड़ी ऊपर की लेनी पड़ेगी।"