अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पर लगा ब्रेक
अभिनेता अमिताभ बच्चन की तबीयत खराब होने के कारण 'कौन बनेगा करोड़पति' की शूटिंग पिछले एक हफ्ते से रुकी हुई है। इस दौरान चैनल दिवाली स्पेशल वीक के तहत पुराने एपिसोड प्रसारित कर रहा है। आखिरी सेलिब्रिटी एपिसोड रणबीर कपूर/साई पल्लवी/रवि दुबे के साथ शूट हुआ था। सेहत ठीक रहने पर अगले हफ्ते शूटिंग दोबारा शुरू हो सकती है।