inshorts

तबू बहुत पसंद हैं, उनके साथ काम करने के मौके ढूंढता रहता हूं: निर्देशक विशाल भारद्वाज

निर्देशक विशाल भारद्वाज ने आगामी फिल्म 'खुफिया' की ऐक्ट्रेस तबू को लेकर कहा है कि वह उन्हें काफी समय से पसंद हैं और उनके साथ काम करने के लिए वह मौके तलाशते रहते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में ओरिजनल किरदार पुरुष का था लेकिन उन्हें पसंद नहीं आया। बकौल विशाल, तबू के लिए उन्होंने किरदार का जेंडर बदल दिया।