तमिल निर्देशक सुरेश संगैया का शुक्रवार को चेन्नई में लीवर फेल होने के कारण निधन हो गया। तमिल फिल्म 'ओरु किदायिन करुणई मनु' में सुरेश संगैया के साथ काम करने वाले सिनेमैटोग्राफर सरन ने उनके निधन की पुष्टि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश संगैया पीलिया से पीड़ित थे और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था।