तमिलनाडु सरकार ने मदुरै की तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर 24 नवंबर को दीपथून (पत्थर के स्तंभ) पर कार्तिगई दीपम नहीं जलाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। राज्य सरकार ने सफाई दी कि मंदिर के न्यासी बोर्ड ने दीप जलाने के लिए प्रस्तावित टीम को अनुमति नहीं दी थी इसलिए दीप पारंपरिक स्थान पर जलाया गया।