तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के विवाहित पुरुष सरकारी कर्मचारियों को 15 दिन की पैटरनिटी लीव देने का एलान किया है। कर्मचारी यह छुट्टी बच्चे के जन्म से 15-दिन पहले या जन्म के छह महीने के भीतर ले सकेंगे। सरकार ने कहा कि इससे प्रसव के दौरान पत्नी को सहयोग और नवजात की देखभाल में पिता की भागीदारी बढ़ेगी।