तमिलनाडु सरकार ने कहा- ₹15,000 करोड़ का निवेश करेगी फॉक्सकॉन, कंपनी बोली; ये कब हुआ?

ताइवानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु सरकार के मंत्री टीआरबी राजा के उस बयान को खारिज किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कंपनी राज्य में ₹15,000 करोड़ निवेश करेगी जिससे 14,000 नौकरियां सृजित होंगी। बकौल फॉक्सकॉन, कंपनी के भारतीय प्रतिनिधि रॉबर्ट वु से सीएम एमके स्टालिन की मुलाकात हुई थी लेकिन किसी नए निवेश की बात नहीं हुई थी।