तमिलनाडु सरकार ने विधानसभा में राज्य की स्वायत्तता के लिए प्रस्ताव किया पेश

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने केंद्र सरकार के साथ चल रहे टकराव के बीच विधानसभा में राज्य की स्वायत्तता के लिए प्रस्ताव पेश किया है। उन्होंने स्वायत्तता के लिए उपायों की सिफारिश हेतु सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश कुरियन जोसेफ की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की है। समिति को जनवरी 2026 में अंतरिम रिपोर्ट पेश करनी होगी।