तमन्ना ने श्रीदेवी को बताया आइकॉनिक, कहा- उनकी बायोपिक में करना चाहूंगी काम

ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने किसी अभिनेत्री के किरदार को पर्दे पर करने के सवाल पर कहा है, "श्रीदेवी ऐसी शख्सियत थीं जिनकी मैं हमेशा मुरीद रही हूं। मैं श्रीदेवी की बायोपिक में उनका किरदार निभाना चाहूंगी।" उन्होंने कहा, "श्रीदेवी मैम सुपर आइकॉनिक थीं।" इससे पहले तमन्ना ने लव और रिलेशनशिप के बीच के अंतर पर बात की थी।