तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर पूरे किए 100 करोड़ व्यूज़
फिल्म 'स्त्री-2' में ऐक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के गाने 'आज की रात' ने यूट्यूब पर ऑफिशियली 1 बिलियन (100 करोड़) व्यूज़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तमन्ना ने गाने की शूटिंग के कुछ क्लिप इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "पहले व्यू से लेकर 1 बिलियन व्यूज़ तक, आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया।" 'स्त्री-2' 2024 में रिलीज़ हुई थी।