तेजस्वी की मौजूदगी में तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर आरजेडी में हुए शामिल

तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी करुणा सागर पटना (बिहार) में उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हो गए। इस दौरान तेजस्वी ने कहा, "बुद्धिजीवी लोग बिहार की सेवा करना चाहते हैं तो हमारी कोशिश है इन लोगों को पार्टी में जोड़ा जाए।" उन्होंने कहा कि आरजेडी मुद्दे की बात करती है तो एजेंसियां पीछे लगा दी जाती हैं।