तय दिनचर्या से घट सकता है बुज़ुर्गों का दर्द और डिप्रेशन: रिसर्च

मिसौरी विश्वविद्यालय (अमेरिका) के शोधकर्ताओं ने 67 बुज़ुर्गों पर किए गए अध्ययन में पाया है कि खाने और सोने का समय नियमित रखने जैसी तय दिनचर्या से बुज़ुर्गों में शारीरिक दर्द और डिप्रेशन के लक्षण कम होते हैं। अनिद्रा से पीड़ित लोगों को भी इससे फायदा मिला। शोध के मुताबिक, नियमित दिनचर्या शरीर की आंतरिक घड़ी को संतुलित रखती है।