तय समय पर होगा शो: जस्टिन बीबर के भारत में होने वाले शो के रद्द होने की खबरों पर प्रमोटर्स

गायक जस्टिन बीबर के अक्टूबर 2022 में नई दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट के रद्द होने की खबरों को शो के प्रमोटर्स ने खारिज किया है। दरअसल, जस्टिन ने खराब सेहत के चलते अपना 'जस्टिस टूर' फिलहाल बीच में रोक दिया है। प्रमोटर्स ने कहा, "एशिया में होने वाला 'जस्टिस टूर'...जिसमें नई दिल्ली शामिल है...तय समय पर ही होगा।"