ऐक्टर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में किरण राव के साथ तलाक को लेकर कहा है, "इसने हमारे रिश्ते को प्रभावित नहीं किया...चाहे वो प्रोफेशनल हो या पर्सनल।" उन्होंने कहा, "तलाक ऐसा शब्द है जिसका अर्थ है आप छोड़ रहे हैं। हम पति-पत्नी के रूप में दूर जा रहे थे लेकिन इंसान के रूप में दूर नहीं जा रहे थे।"