तलाक के केस के बीच ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली को पति पीटर और ससुर ने भेजे कानूनी नोटिस
तलाक के केस के बीच ऐक्ट्रेस सेलिना जेटली को पति पीटर हेग और ससुर ने 2 कानूनी नोटिस भेजे हैं। इनमें सेलिना से तलाक और बच्चों की कस्टडी के विवाद के बीच पारिवारिक मामलों पर सार्वजनिक टिप्पणी से बचने की मांग की गई है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि सेलिना ने उनके तीनों बच्चों का 'ब्रेनवॉश' किया है।