तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी
अभिनेत्री मौनी रॉय ने पति सूरज नाम्बियार से तलाक की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। मौनी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सभी मीडिया संस्थानों से निवेदन है कि झूठी खबरें न फैलाएं...हमें स्पेस और प्राइवेसी दें।" मौनी और सूरज द्वारा इंस्टाग्राम पर कथित तौर पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और साथ वाली तस्वीरें डिलीट करने के बाद तलाक की खबरें उड़ीं।