तलाक के बीच जेनिफर लोपेज़ 'हद से ज़्यादा' पी रहीं हैं शराब, दोस्त हैं चिंतित: रिपोर्ट
सिंगर और ऐक्ट्रेस जेनिफर लोपेज़ के बेन ऐफ्लेक से तलाक के बीच 'हद से ज़्यादा' शराब पीने से उनके दोस्तों को चिंता हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले वह केवल सामाजिक समारोहों में शराब पीती थीं लेकिन अब यह उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन गई है। बकौल रिपोर्ट्स, उनकी बनाई कॉकटेल 'काफी स्ट्रॉन्ग' होती हैं।