मुंबई पुलिस ने तलवार जैसे धारदार हथियार से जन्मदिन का केक काटने के आरोप में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई मुंबई के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना पिछले शुक्रवार की है जब यादव ने विक्रोली रेलवे स्टेशन पर अपने समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।