तलाक के पैसे देने के लिए मैंने अपने शनैल के हैंडबैग बेचे थे: हॉलीवुड ऐक्ट्रेस क्रिस्टीना

हॉलीवुड ऐक्ट्रेस क्रिस्टीना रीची ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने 2020 में प्रोड्यूसर जेम्स हीयरडिगन से तलाक लेने के लिए अपने शनैल के हैंडबैग व ज्वैलरी बेचकर पैसे जोड़े थे। उन्होंने कहा, "मैंने कीमती चीज़ों के कई उपयोग करने के बारे में सीखा था।" रीची ने कहा, "ज़िंदगी में कुछ परिस्थिति अपने साथ खराब आर्थिक स्थितियां लाती हैं।"