अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प पर रक्षा मंत्री से स्पष्टीकरण की मांग खारिज होने पर मंगलवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियों ने राज्यसभा से वॉकआउट किया। वॉकआउट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "रक्षा मंत्री अपना बयान पढ़कर, बिना कोई स्पष्टीकरण दिए सदन से चले गए जो देश के लिए अच्छा नहीं है।"