तस्वीरों में: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का दूसरे दिन का विरोध प्रदर्शन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मंगलवार के बाद बुधवार को भी एसआईआर और विधानसभा चुनावों के मामले को लेकर सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राहुल की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी है, पिक्चर अभी बाकी है।" पार्टी ने गुरुवार को देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन का एलान किया है।