लंदन स्थित मैडम तुसाद म्यूज़ियम ने 'स्पाइडर-मैन' की अभिनेत्री ज़ेंडेया के मोम के नए पुतले की तस्वीरें शेयर की हैं। इस पर कई फैन्स ने कमेंट किया कि प्रतिमा अमेरिकी टीवी स्टार काइली जेनर जैसी दिख रही है। एक यूज़र ने लिखा, "पहली नज़र में...काइली जेनर जैसी लगी" जबकि अन्य फैन ने कमेंट किया, "यह ज़ेंडेया नहीं है।"