तस्वीर में सीएम की कुर्सी पर बैठी दिखीं सुले, एनसीपी ने 'मॉर्फ्ड' बताकर दर्ज कराई शिकायत

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट की शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे पर एनसीपी ने सांसद सुप्रिया सुले की मॉर्फ्ड (छेड़छाड़ की हुई) एक तस्वीर ट्विटर पर साझा करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, शीतल ने मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठी हुई सुप्रिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "देखो...मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन बैठी हुई...हैं।"