तस्वीरें शेयर करने पर कानूनी कार्रवाई होगी: 'सूर्या 42' के सेट से फोटोज़ लीक होने पर टीम
अभिनेता सूर्या की आगामी फिल्म 'सूर्या 42' की टीम ने सेट से तस्वीरें व वीडियोज़ शेयर नहीं करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि ऐसा करने वालों पर 'कॉपीराइट उल्लंघन' के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने कहा, "कुछ लोग...इन्हें शेयर कर रहे हैं...काम में...पूरी टीम का खून-पसीना लगता है...हम...सभी को थिएटर में शानदार अनुभव...देना चाहते हैं।"