अभिनेत्री तापसी पन्नू का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें वह मुंबई में सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन से बोल रही हैं, "हट जाइए…आप बहुत पास आ रहे हैं।" इस पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कहा, "तापसी बिल्कुल सही हैं…लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए।" वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा, "जया बच्चन से प्रेरित।"