'तारक मेहता..' के नट्टू काका के दोस्त ने कहा- मेकअप के साथ मरने की थी उनकी अंतिम इच्छा

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'नट्टू काका' का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के दोस्त अभिलाष घोड़ा ने बताया है कि उन्होंने (घनश्याम) मेकअप के साथ मरने की अंतिम इच्छा जताई थी और वह आखिरी सांस तक काम करना चाहते थे। कैंसर पीड़ित घनश्याम नायक का 77-साल की आयु में रविवार को निधन हो गया था।