'तारक मेहता...' के नट्टू काका के निधन पर पीएम ने जताया शोक, शेयर की उनके साथ अपनी तस्वीर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'नट्टू काका' का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन पर शोक जताते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। पीएम ने लिखा, "घनश्याम नायक को उनकी अलग-अलग भूमिकाओं के लिए याद रखा जाएगा...वह बेहद उदार और विनम्र इंसान थे।"