'तारक मेहता...' छोड़ने के 6 माह बाद भी शैलेश लोढ़ा को नहीं किया गया है बकाए का भुगतान
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो छोड़ने के तकरीबन 6 महीने बाद भी टीवी अभिनेता शैलेश लोढ़ा को उनके बकाए का भुगतान नहीं किया गया है और उनकी बकाया राशि 6 अंकों में है। बकौल रिपोर्ट्स, शो के मेकर्स के पास कुल मिलाकर शैलेश का 1 साल से अधिक समय का पैसा रुका हुआ है।