तालिबानी सोच यहां नहीं चलेगी: बर्क के 'लड़कियों को आवारगी का मौका मिलेगा' बयान पर नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शादी की न्यूनतम कानूनी उम्र 18 से 21 वर्ष करने से संबंधित प्रस्तावित विधेयक को लेकर सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के 'लड़कियों को आवारगी का मौका मिलेगा' वाले बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा, "महिलाओं की स्वतंत्रता, सम्मान, सशक्तिकरण व संवैधानिक समानता पर तालिबानी सोच और सनक हिंदुस्तान में नहीं चलेगी।"