फिल्म निर्माता तिग्मांशु धूलिया ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बकौल रिपोर्ट्स, हैकर ने उनके दोस्तों व फॉलोअर्स को मेसेज भेजकर आर्थिक मदद के नाम पर उनसे पैसे मांगे हैं। दिवंगत अभिनेता इरफान खान स्टारर 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके धूलिया के इंस्टाग्राम पर लगभग 20,000 फॉलोअर्स हैं।