दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब नीति मामले में 'आप' सांसद राघव चड्ढा का नाम आने पर कहा है, "वह दिन दूर नहीं जब तिहाड़ जेल में 'आप' बैरक बनाया जाएगा।" उन्होंने कहा, "आज शराब घोटाले की मीटिंग में बैठने का ज़िक्र है। एक दिन पैसा वसूली में नाम आएगा। जनता (मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी।"