तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा: उत्तराखंड में 5 साल में 3 सीएम बनाने को लेकर बीजेपी पर हरीश रावत

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली एआईसीसी मुख्यालय में थीम सॉन्ग 'तीन तिगाड़ा काम बिगड़ा, भाजपा नहीं आएगी दोबारा' लॉन्च किया। बकौल कांग्रेस नेता हरीश रावत, "5 साल में 3 मुख्यमंत्री और शासन व्यवस्था चौपट, कुशासन चरम पर, विकास ठप, मंहगाई से लोग त्रस्त हैं...इस व्यवस्था को बदलना है...और यह नारा बदलाव का प्रतीक है।"