तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी शीज़ान खान ने ज़मानत के लिए दायर की एक और याचिका
ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी ऐक्टर शीज़ान खान ने वसई कोर्ट में ज़मानत याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है कि पुलिस जांच पूरी हो चुकी है इसलिए अब ज़मानत दी जानी चाहिए। मामले में पुलिस ने 524-पन्नों की चार्जशीट दायर की है। इससे पहले 13-जनवरी को शीज़ान की ज़मानत याचिका खारिज हुई थी।