तुम मेरे जैसे सफल नहीं हुए मगर तुमने मेरी सफलता को अपना मान लिया: भाई के जन्मदिन पर खेर

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने भाई व अभिनेता राजू खेर के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा, "वीडियो...इसलिए बनाया ताकि दुनिया जान सके...तुम्हारे जैसा भाई...आज के समय में भी होता है।" बकौल खेर, "तुम...मेरे जितने सफल नहीं हुए लेकिन तुमने मेरी सफलता को अपना मान लिया...यह तुम्हारी सबसे खास बात है।"