इतनी भी क्या जल्दी थी ऊपर वालों को हंसाने की: राजू श्रीवास्तव के निधन पर अनुपम खेर

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो मेसेज शेयर कर लिखा है, "प्यारे राजू...तुम्हारे जाने से पूरे देश की हंसी थम गई है...खिलखिलाहट में वो गूंज नहीं रही।" उन्होंने कहा, "इतनी भी क्या जल्दी थी...ऊपर वालों को हंसाने की!...वह (राजू) उन कॉमेडियन जैसे नहीं थे...जो किसी की बुराई कर हंसाते हैं।"