ऐक्ट्रेस जूही चावला ने शुक्रवार को अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी बचपन की फोटो शेयर की। उन्होंने लिखा, "हमारी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं...ईश्वर का आशीर्वाद तुम पर सदैव बना रहे...वह तुम्हारी रक्षा और मार्गदर्शन करें।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं तुम्हारे नाम पर 500 पेड़...लगाने का संकल्प लेती हूं।"