अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'तेजस' की शूटिंग के दौरान वायु सेना के अधिकारियों के साथ मुलाकात की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। कंगना ने कैप्शन में लिखा, "मेरी हीरोगिरी पूरी तरह से फैनगिरी में बदल गई...जब वायु सेना के अधिकारी व सैनिक उसी हैंगर में उतरे जहां हम अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।"