तेजस्वी और मैं निब्बा-निब्बी नहीं, हमारे सपने बड़े हैं जिन्हें हासिल करना है: करण कुंद्रा

अभिनेता करण कुंद्रा ने कहा है कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड व अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश निब्बा-निब्बी नहीं हैं। उन्होंने कहा, "हमारे सपने बड़े हैं जिन्हें पूरा करने के लिए हम एक-दूसरे को प्रेरित करते हैं। हर 3-4 दिनों में हम हमारे लक्ष्यों पर चर्चा करते हैं।" बकौल करण, वे इंस्टाग्राम पर प्रेरणादायी पोस्ट दिखने पर एक-दूसरे से शेयर करते हैं।