तेजस्वी यादव ने अपनी रैली में स्पीकर से सुनाया पीएम मोदी का महंगाई पर दिया पुराना भाषण

बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने अपनी एक चुनावी सभा के दौरान स्पीकर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महंगाई समेत कई मुद्दों पर दिए गए कुछ पुराने भाषणों के हिस्से सुनाए हैं। तेजस्वी ने इसका वीडियो 'X' पर शेयर कर लिखा, "सार्वजनिक जीवन में इतने बड़े पद पर रहकर इतना ज़्यादा झूठ नहीं बोलना चाहिए।"