inshorts

तेजस्वी से उनके आवास पर मिले चिराग, पिता की बरसी में शामिल होने का दिया न्योता

एलजेपी नेता चिराग पासवान ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की। चिराग ने बताया कि वह तेजस्वी को उनके पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की बरसी में शामिल होने का न्योता देने आए थे। वहीं, तेजस्वी ने कहा कि उनके परिवारों के बीच पुराना रिश्ता रहा है।