inshorts

तेरे बिना भी क्या जीना: लता मंगेशकर के निधन के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को 92 वर्षीय दिग्गज गायिका लता मंगेशकर का मुंबई में निधन होने के बाद उनकी कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। एक तस्वीर के साथ कैप्शन में राउत ने लिखा, "तेरे बिना भी क्या जीना...।" इसके अलावा उन्होंने लता को 'सरस्वती' बताया और एक कैप्शन में लिखा, "एक सूर्य...एक चंद्र...एकच लता...।"