तेलंगाना के बुनकर ने बनाई माचिस की डिब्बी में रखी जा सकने वाली साड़ी, तस्वीरें आईं सामने

तेलंगाना के नल्ला विजय नामक बुनकर ने एक ऐसी साड़ी बुनी है जिसे माचिस की डिब्बी में भी रखा जा सकता है। उन्होंने तेलंगाना के कुछ मंत्रियों के सामने साड़ी प्रदर्शित की जिसकी तस्वीरें मंत्री के.टी. रामा राव ने ट्वीट की हैं। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विजय को हाथों से ऐसी साड़ी तैयार करने में 6 दिन लगते हैं।