झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता रघुबर दास ने कहा है कि तेलंगाना में अगर पार्टी सत्ता में आई तो हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, "वे (टीआरएस सरकार) तेलंगाना के लोगों के कल्याण के बारे में नहीं सोचते...इसलिए लोग बीजेपी के पक्ष में हैं।" बकौल दास, टीआरएस के प्रति लोगों में बहुत गुस्सा है।