तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कहा है, "हैदराबाद...में बैठे एक केंद्रीय मंत्री (जी. किशन रेड्डी) कह रहे हैं...महाराष्ट्र के बाद अब तेलंगाना की...बारी है।" बकौल राव, "ठीक...है फिर...हमारी सरकार गिरा दो...उसी का इंतज़ार कर रहा हूं...ताकि मैं...आज़ाद हो जाऊं और दिल्ली में...सरकार गिरा दूं।" दरअसल, रेड्डी ने कहा था कि टीआरएस को डर है उनकी सरकार गिर जाएगी।